By - Preeti Sharma Image Source: Freepik
हर इंसान चाहता है कि उसके ऊपर लक्ष्मी जी की कृपा हमेशा बनी रहे और आर्थिक परेशानियों का सामना न करना पड़े।
शास्त्रों में सुबह उठना अच्छा माना जाता है और सुबह किए गए कुछ कार्य जीवन में सुख समृद्धि लेकर आ सकते हैं।
अगर आप जीवन में सफलता पाना चाहते हैं, तो कुछ कार्यों को अपनी दिनचर्या में शामिल कर सकते हैं।
सुबह उठते ही भगवान का नाम जपना दिन को सकारात्मक और मानसिक शांति प्रदान करता है।
रोज सुबह उठकर स्नान करने के बाद सूर्यदेव को जल अर्पित करना चाहिए। इससे जीवन में सफलता मिलने लगेगी।
माना जाता है कि सुबह मंदिर में पूजा करने के बाद घी का दीपक जलाना चाहिए। इससे लक्ष्मी जी की कृपा बनी रहती है।
सुबह गाय माता को रोटी खिलाना पुण्य का काम माना जाता है। इससे घर में कभी दरिद्रता नहीं आती है।
स्कंद पुराण के अनुसार सुबह पक्षियों को दाना डालना शुभ माना जाता है।