राजस्थान का अनोखा किला, जानें क्यों कहलाता है कुंवारा?
रहस्यमयी किले
दुनिया में कई रहस्यमयी किले हैं जिनके बारे में कई तरह की पौराणिक कहानी प्रचलित हैं।
कुंवारा किला
लेकिन क्या आप जानते हैं भारत में भी एक ऐसा किला है जिसे कुंवारा किले के नाम से जानते हैं।
कहां है किला
राजस्थान के अलवर में मौजूद कुंवारा किला कुछ इस तरह बनाया गया है कि जिससे दुश्मन बच के न निकल पाए।
बाला किला
इस किले को बाला किले के नाम से भी जाना जाता है। इस किले पर कभी युद्ध नहीं हुआ और न ही इसे किसी ने जीता है।
कैसे पड़ा नाम
कुंवारा का मतलब अविवाहित होता है और कुंवारा किला जिसे कोई भी जीतकर अपना नहीं बना सका हो।
किसने बनवाया
यही कारण है कि इस किले का नाम कुंवारा किला रखा गया था। यह साल 1550 में हसन खान मेवाती ने बनवाया था।
युद्ध रणनीति
इस किले की दीवारों पर 446 छेद बने हुए हैं ताकि इनकी मदद से 10 फुट की दूरी से दुश्मनों पर गोली चलाना आसान हो सके।
कुबेर का खजाना
माना जाता है कि इस किले के अंदर कुबेर का खजाना भी छुपा हुआ है। इस किले में बाबर और जहांगीर ने भी समय बिताया था।

