By - Deepika Pal Image Source: Pinterest
यह त्योहार हर साल 13 जनवरी को मनाते है इस मौके पर लोहड़ी की आग से माता सती का संबंध बताया जाता है।
पंजाब का प्रसिद्ध त्योहार लोहड़ी पर लकड़ियों के ढेर पर सूखे उपले रखकर आग जलाई जाती है और आग में मूंगफली, रेवड़ी, तिल डालते है।
मान्यता है कि लोहड़ी माता सती को ही समर्पित की गई है। जहां पर पिता राजा दक्ष ने पति भगवान शिव को महायज्ञ में नहीं बुलाया था। इस वजह से माता सती ने स्वयं को भस्म कर लिया।
पौष महीने के आखिरी दिन लोहड़ी का पर्व मनाया जाता है, इस दिन के बाद प्रकृति में कई बदलाव देखने को मिलते हैं।
लोहड़ी में ल से लकड़ी, ओह से जलते सूखे उपले और ड़ी से रेवड़ी होती है।
लोहड़ी के बाद माना जाता है कि दिन धीरे-धीरे बड़े और रातें छोटी होने लगती हैं।