बालों की झड़ने के पीछे क्या है वजह?
खून की जांच कराएं
CBC, थायरॉइड (T3, T4, TSH), Vitamin D, Vitamin B12 और फेरिटिन लेवल की जांच से कई कारण सामने आ सकते हैं।
बालों की बनावट पर ध्यान दें
अगर बाल पतले, कमजोर और आसानी से टूटने वाले हो रहे हैं, तो ये पोषण की कमी या हार्मोनल बदलाव का संकेत हो सकता है।
डाइट का विश्लेषण करें
प्रोटीन, विटामिन और मिनरल्स की कमी से बाल कमजोर होते हैं। अधिक जंक फूड या crash dieting करने से भी बाल झड़ते हैं।
पारिवारिक इतिहास देखें
अगर परिवार में किसी को androgenic alopecia (hereditary hair loss) है, तो आपके बाल भी उसी वजह से झड़ सकते हैं।
तनाव और नींद की कमी
अधिक मेंटल स्ट्रेस, चिंता या डिप्रेशन से भी बाल झड़ते हैं। नींद पूरी न होना भी हेयर फॉल का बड़ा कारण है।
हेयर प्रोडक्ट्स या ट्रीटमेंट्स
केमिकल युक्त शैंपू, हेयर कलर, स्ट्रेटनिंग या रीबॉन्डिंग से बाल कमजोर हो सकते हैं। अक्सर बालों में गर्म उपकरण (heat styling) का इस्तेमाल भी हानिकारक हो सकता है।
हार्मोनल बदलाव
PCOS, थायरॉइड, प्रेगनेंसी या मेनोपॉज के दौरान हार्मोन में बदलाव से भी बाल झड़ते हैं।
स्कैल्प की समस्याएं
डैंड्रफ, फंगल इंफेक्शन, एलर्जी या स्कैल्प में खुजली जैसी समस्याएं बालों की जड़ों को नुकसान पहुंचाती हैं।
दवाइयों का प्रभाव
थायरॉइड, डिप्रेशन, कैंसर या हाई ब्लड प्रेशर की कुछ दवाइयों के कारण बाल झड़ सकते हैं।

