By - Preeti Sharma Image Source: Instagram
क्रिकेटर युजवेंद्र चहल और उनकी पत्नी धनश्री वर्मा पर्सनल लाइफ को लेकर काफी सुर्खियों में बने हुए हैं।
दोनों कपल के तलाक की खबरें सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बनी हुई हैं।
ऐसे में धनश्री वर्मा की नेटवर्थ को लेकर भी काफी चर्चाएं हो रही हैं। आइए, जानते हैं वह कितनी संपत्ति की मालकिन हैं।
धनश्री वर्मा का जन्म दुबई में हुआ था उन्होंने डेंटिस्ट से करियर की शुरुआत की थी।
डांस के प्रति उनके लगाव के कारण कोरियोग्राफी में अपनी अलग पहचान बनाई।
धनश्री वर्मा की कुल संपत्ति करीब 25 करोड़ रुपए है। वह खूब पैसा कमाती हैं।
कोरियोग्राफी, ब्रांड एंडोर्समेंट और सोशल मीडिया के जरिए उनकी इनकम होती है।
इसके अलावा वह एक सक्सेसफुल बिजनेस वुमन हैं। उन्होंने डांस रियलिटी शो झलक दिखला जा भी किया है।