By: Preeti Sharma
NavBharat Live Desk
कोरियन ब्यूटी वर्ल्ड में सबसे मशहूर 4-2-4 रूल आजकल काफी ट्रेंड में है।
All Source: Pinterest
इस रूल की मदद से आप सिर्फ 10 मिनट में ग्लास स्किन पा सकते हैं।
सबसे पहले चेहरे पर अच्छे से ऑयल से हल्के हाथों से 4 मिनट तक सर्कुलर मोशन में मसाज करें।
4 मिनट की मसाज से चेहरे का ब्लड सर्कुलेशन बढ़ता है और गंदगी दूर होती है।
ऑयल मसाज के बाद चेहरे पर माइल्ड फोम क्लींजर या फेस वॉश लगाएं और 2 मिनट तक साफ करें।
अब अगले 4 मिनट तक चेहरे को पानी से धोना है पहले 2 मिनट गुनगुने पानी इस्तेमाल करें।
बचे आखिरी 2 मिनट के लिए एकदम ठंडे पानी से चेहरे पर छींटे मारें जो पोर्स को बंद करेगा।
इस तरह डबल क्लींजिंग करने से स्किन टाइट होती है और चेहरे पर तुरंत चमक आ जाती है।