'चंद्रयान-3' पर क्या कह रहा है विदेशी मीडिया? जानें यहां!
रूस के चंद्र मिशन 'लूना-25' की असफलता के बाद अब पूरी दुनिया की नजरें भारत के 'चंद्रयान-3' पर हैं।
Photo: Social Media
वहीं, रूस की तुलना में धीरे-धीरे चंद्रमा की ओर बढ़ रहा 'चंद्रयान-3' अब लैंडिंग के लिए तैयार है। जिसे लेकर इसरो वैज्ञानिक काफी सकारात्मक हैं।
Photo: Social Media
रूस की नाकामी के बाद अब विदेशी मीडिया की निगाहें भारत के'चंद्रयान 3' पर टिकी हैं, आइए जानते हैं किसने क्या कहा?
Photo: Social Media
अमेरिका के न्यूज चैनल सीएनबीसी ने लिखा, 'अगर भारत का तीसरा चंद्र मिशन 'चंद्रयान-3' चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर सफलतापूर्वक उतरता है तो वह इतिहास रचने के लिए तैयार है।'
Photo: Social Media
अंतरराष्ट्रीय समाचार एजेंसी रॉयटर्स के मुताबिक, 'भारत का यह मिशन उसे अंतरिक्ष शक्ति के रूप में स्थापित करने में मदद करेगा और भविष्य में चंद्र अन्वेषण पर असर डालेगा।'
Photo: Social Media
कतर के अल जजीरा ने लिखा है कि, 'अगर भारत का 'चंद्रयान-3' सफल रहा तो भारत भी रूस, चीन और अमेरिका की तरह चंद्रमा पर सफल लैंडिंग करने वाले देशों की सूची में शामिल हो जाएगा।'
Photo: Social Media
ब्रिटेन के स्काई न्यूज के मुताबिक, 'रूस के मून मिशन की असफलता के बाद भारत अंतरिक्ष की दौड़ में रूस को पीछे छोड़कर एक बड़ी छलांग लगा सकता है।'
Photo: Social Media
चीन के ग्लोबल टाइम्स ने कहा है कि जिस दिन रूस के मून मिशन लूना-25 के क्रैश होने की जानकारी मिली उसी दिन भारत का 'चंद्रयान-3' चांद के करीब पहुंच गया, और उम्मीद है कि यह 23 अगस्त की शाम को चांद के दक्षिणी ध्रुव पर लैंड करेगा।