गर्मियों में लौकी का जूस सेहत के लिए नहीं है वरदान से कम
सेहत के लिए लौकी
गर्मियों के मौसम में जूस पीना सेहत के लिए फायदेमंद माना जाता है। ऐसे में लौकी का सेवन किसी वरदान से कम नहीं है।
लौका का जूस
लौकी को घीया के नाम से भी जाना जाता है। यह गर्मियों में आसानी से मिल जाता है। इसकी सब्जी, रायता, जूस आदि बनाया जा सकता है।
पोषण से भरपूर
रोजाना गर्मी में लौकी का जूस पीने से कई समस्याओं से आराम मिलता है। इसमें विटामिन बी, विटामिन सी, आयरन जैसे गुण पाए जाते हैं।
लू से बचाए
गर्मी में लौकी का जूस पीने से शरीर लू से बचा रहता है और बॉडी हीट को कम करने में भी मदद मिलती है।
दिल स्वस्थ रखे
नियमित रूप से इसे पीने से ब्लड प्रेशर रेगुलेट होता है और साथ ही दिल से जुड़ी बीमारियों को खतरा भी कम होता है।
वजन कम करे
वजन कम करना चाहते हैं तो डाइट में लौकी का जूस शामिल कर सकते हैं। यह भूख को कंट्रोल करने में मदद करता है।
कैसे बनाएं
लौकी का जूस बनाने के लिए सबसे पहले उसे छील कर धो लें। अब इसके पीस कर लें और ब्लेंडर में पुदीने के पत्ते के साथ पीस लें।
टेस्टी जूस
लौकी के जूस को टेस्टी बनाने के लिए इसमें जीरा पाउडर, नमक, काली मिर्च और बर्फ मिला पी सकते हैं।

