शिवलिंग पर चढ़ाए गए फल खाने से क्या होता है?
पूजा
शिवलिंग की पूजा में कई चीजें चढ़ाई जाती हैं। जिन्हें प्रसाद के रूप में ग्रहण किया जाता है।
चढ़ाया गया प्रसाद
शिवलिंग पर चढ़ाया गया प्रसाद या फल खाने से क्या होता है, इसे खाना चाहिए या नहीं, ऐसे सवाल लोगों के मन में आते हैं।
क्या इसे खाया जा सकता है?
देवी-देवताओं को चढ़ाया गया भोजन प्रसाद के रूप में ग्रहण किया जाता है, लेकिन शिवलिंग पर चढ़ाया गया प्रसाद ग्रहण नहीं करना चाहिए, इसके पीछे एक पौराणिक कथा है।
कारण
पौराणिक कथाओं के अनुसार भगवान शिव के मुख से चंडेश्वर नामक गण प्रकट हुए, जिन्हें भूत-प्रेतों का मुखिया माना जाता है, ऐसे में शिवलिंग पर चढ़ाया गया प्रसाद चंडेश्वर का माना जाता है।
निषेध
शिवलिंग पर चढ़ाया गया प्रसाद ग्रहण करना भूत-प्रेतों का भोजन करने के समान है। यही कारण है कि शिवलिंग पर चढ़ाया गया प्रसाद खाना वर्जित है।
इन्हें खाया जा सकता है
शिवलिंग पर चढ़ाया गया फल या प्रसाद नहीं खाना चाहिए, हालांकि धातु से बने शिवलिंग या पारे से बने शिवलिंग पर चढ़ाया गया प्रसाद चंद्रेश्वर का हिस्सा नहीं माना जाता है।

