हेल्दी प्रेग्नेंसी के लिए अपनाएं ये डाइट, नौ महीने तक नहीं होगी कोई दिक्कत
गर्भावस्था के नौवें महीने तक आपको पर्याप्त मात्रा में कैल्शियम युक्त आहार लेना चाहिए।
Photo: istock
कैल्शियम के लिए आप अपनी डाइट में दूध, दही, मक्खन, पनीर, हरी सब्जियां, दलिया, बादाम और तिल को शामिल कर सकते हैं।
Photo: istock
गर्भावस्था के हर महीने में आयरन युक्त भोजन का सेवन आपके और बच्चे के स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद होता है।
Photo: istock
आयरन के लिए आप अपने आहार में मछली, चिकन, अंडे की जर्दी, ब्रोकोली, दाल, मटर, पालक, सेब, ब्लैकबेरी, सोयाबीन, किशमिश और खजूर जैसी चीजें शामिल कर सकते हैं।
Photo: istock
उचित फाइबर युक्त भोजन का सेवन करने से आपको गर्भावस्था के दौरान कब्ज जैसी समस्या नहीं होगी।
Photo: istock
हरी सब्जियां, फल, साबुत अनाज, जई, ब्रेड, खजूर और दाल में प्रचुर मात्रा में फाइबर होता है।
Photo: istock
शरीर में आयरन को अवशोषित करने के लिए विटामिन सी का पर्याप्त सेवन बहुत जरूरी है।
Photo: istock
इसके लिए आप अपनी डाइट में नींबू, संतरा, स्ट्रॉबेरी, पत्ता गोभी और टमाटर जैसी चीजों को शामिल कर सकते हैं।
Photo: istock
फोलेट का सेवन बच्चे की रीढ़ की हड्डी मजबूत और मस्तिष्क के विकास में अहम भूमिका निभाता है।
Photo: istock
हरी पत्तेदार सब्जियों, बीन्स, छोले और मटर में फोलेट पाया जाता है।
Photo: istock
पालक, गाजर, शकरकंद और तरबूज के सेवन से विटामिन ए की कमी पूरी हो जाती है।
Photo: istock
गर्भावस्था के दौरान कच्चा मांस, अंडे और मछली, कैफीन, सॉफ्ट ड्रिंक, शराब, तंबाकू और जंक फूड जैसे खाद्य पदार्थों से दूर रहें।
Photo: istock
Disclaimer: यह लेख सामान्य जानकारी के लिए है, कृपया कोई भी उपाय अपनाने से पहले डॉक्टर से सलाह लें।