भारत के कई जगहों पर मौसम में बदलाव देखा जा सकता है। कहीं बारिश तो कहीं बर्फबारी होती है।
मार्च के महीने में भी भारत के कुछ राज्यों में बर्फबारी देखी जा सकती है।
बर्फ से ढके पहाड़ पर पैराग्लाइडिंग, राफ्टिंग, बंजी, जंपिंग जैसी कई एक्टिविटी का मजा ले सकते हैं।
जम्मू कश्मीर के गुलमर्ग में बर्फबारी का मजा ले सकते हैं। यहां पर बहुत ही आकर्षक दृश्य रहता है।
गुलमर्ग में वन्यजीव अभयारण्य, अफरवत शिखर आदि घूम सकते हैं। साथ ही एडवेंचर एक्टिविटी भी कर सकते हैं।
मार्च में मनाली घूमने का प्लान किया जा सकता है। बर्फ देखने के लिए यहां पर कई पर्यटक आते हैं।
इस जगह की खूबसूरती को भी एक्सप्लोर किया जा सकता है। यहां पर घूमने के लिए कई जगह है।
बर्फबारी के दौरान यहां पर पहाड़ों का दृश्य बहुत ही सुंदर लगता है। यह आपके ट्रिप को यादगार बना देगा।