अखरोट जिसे इंसान सिर्फ स्वाद के लिए खाता है, वह हार्ट से लेकर कई बीमारियों के लिए किसी रामबाण से कम नहीं है। आइए जानें अखरोट हार्ट के मरीजों के लिए कैसे रामबाण इलाज है।

हेल्थ एक्सपर्ट्स के अनुसार, अखरोट आपका हाई ब्लड प्रेशर और हाई कोलेस्ट्रॉल का स्तर कम करता है, लेकिन इसे रोजाना खाना है।

28 ग्राम अखरोट में लगभग 2.5 ग्राम ओमेगा-4 फैट पाया जाता है। यह फैटी एसिड हृदय रोगों की परेशानी को कम करता है।

गर्मी के दिनों में अखरोट को भिगोकर खाएं। रात में अखरोट को पानी में भिगो दें, सुबह खा लें। इस तरह अखरोट खाने से आपको भरपूर फायदा मिलेगा।

अखरोट में पॉलीफेनोल्स कंपाउंड होने के कारण यह हार्ट के मरीजों के लिए सूजन कम करने में मदद करता है।

एक्सपर्ट्स के अनुसार, अखरोट में प्रोटीन, फाइबर, ओमेगा-3 फैटी एसिड और हेल्दी फैट काफी अधिक मात्रा में पाए जाते हैं।

अखरोट विटामिन ई और एंटीऑक्सीडेंट्स का भी अच्छा सोर्स होता है। इसलिए इसे हृदय स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद माना जाता है।

इसमें एंटीऑक्सीडेंट गुण होने के कारण यह शरीर को फ्री रेडिकल्स से बचाने में मदद करता और बैड कोलेस्ट्रॉल को कम करता है।