विराट कोहली और अनुष्का शर्मा का बेटा अकाय कोहली पिछले 24 घंटे में ही सोशल मीडिया स्टार बन गया है।

बीते मंगलवार को विराट कोहली और अनुष्का शर्मा ने यह जानकारी दी है कि वह दूसरी बार एक बेटे के पेरेंट्स बने हैं। 

पिछले कई महीनों से अनुष्का की प्रेगनेंसी की ख़बरें सामने आ रही थी। जिसके बाद कपल ने जानकारी दी है कि 15 फरवरी को अकाय ने जन्म लिया। 

यह न्यूज़ सुनते ही विराट और अनुष्का के फैंस के बीच ख़ुशी की लहार दौड़ गई मिम्स के बाढ़ आ गए। 

विराट-अनुष्का के लाडले का क्रेज सोशल मीडिया पर देखने मिला है। अकाय नाम के अब तक हज़ारों फेक अकाउंट बन चुके हैं। 

केवल अकाय लिखने से ही सोशल मीडिया पर तमाम फ़र्ज़ी अकाउंट सामने आ रहे हैं। 

फैंस ने पैदा होते ही अकाय को फेमस कर दिया है। फ़िलहाल अकाय महज़ 6 दिन का है और उनके अभी से कई फैंस हैं।