भारत ने अब तक 5 अंडर-19 वर्ल्ड कप जीते हैं। तो चलिए आज हम जानते हैं, किस-किस की कप्तानी में टीम इंडिया ने यह ख़िताब जीता है।
भारत ने 2000 में मोहम्मद कैफ की कप्तानी में अंडर-19 वर्ल्ड कप का ख़िताब जीता था।
भारत को दूसरा अंडर-19 वर्ल्ड कप का खिताब 2008 में आया। उस समय विराट कोहली टीम इंडिया के कप्तान थे।
भारत ने अंडर-19 वर्ल्ड कप का तीसरा खिताब 2012 में उन्मुक्त चंद की कप्तानी में जीता था। हालांकि अब उन्मुक्त अमेरिका के लिए खेलते हैं।
भारत ने अंडर-19 वर्ल्ड कप का चौथा खिताब 2018 में जीता। उस समय पृथ्वी शॉ कप्तान थे। उस समय भारत ने ऑस्ट्रेलिया को हराया था।
भारत को अंडर-19 वर्ल्ड कप का पांचवां खिताब यश धुल ने अपनी कप्तानी में 2022 में दिलवाया था।
इस बार भारत उदय सहारन की कप्तानी में भारत को अंडर-19 वर्ल्ड कप का छठवां कप दिलाने के नजदीक है। आज भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच फाइनल खेला जा रहा है।
Watch More Stories...