बॉलीवुड अभिनेत्री जिया खान अपनी डेब्यू फिल्म से ही इंडस्ट्री में छा गई थीं, लेकिन 25 साल की उम्र में ही दुनिया को अलविदा कह दिया।
Caption: Twitter
महज 3 फिल्मों में काम करने वाली जिया खान ने अपने करियर की शुरुआत और अंत बड़े स्टार के साथ ही किया था।
Caption: Twitter
बता दें कि जिया खान और और सूरज पंचोली की मुलाकात फेसबुक के जरिए हुई थी। उसी दौरान दोनों का इश्क परवान चढ़ने लगा।
Caption: Twitter
अचानक 3 जून 2013 को जिया खान की खुदकुशी की खबर सामने आई और उनके फ्लैट में फांसी के फंदे से लटका हुआ शव मिला।
Caption: Twitter
पुलिस को घर की तलाशी के दौरान उसी कमरे से 6 पन्नों का एक सुसाइड नोट मिला, जहां जिया ने खुदकुशी की थी।
Caption: Twitter
सुसाइड नोट में जिया खान ने अपने इस कदम के लिए आदित्य पंचोली के बेटे सूरज पंचोली को कसूरवार माना और उस नोट में सूरज के खिलाफ कई गंभीर आरोप लगाए थे।
Caption: Twitter
जिया खान की मां राबिया खान ने बेटी की मौत के लिए सूरज पंचोली पर आत्महत्या के लिए उकसाने और उसे धोखा देने जैसा आरोप लगाया था।
Caption: Twitter
आरोपों के बाद पुलिस ने सूरज को 10 जून 2013 को गिरफ्तार कर लिया था। दो हफ्ते तक हिरासत में रखने के बाद उन्हें जमानत पर रिहा कर दिया गया।
Caption: Twitter
सरकार से सिफारिश के बाद जिया खान की मौत का ये मामला केंद्रीय जांच एजेंसी CBI को सौंप दिया गया था।
Caption: Twitter
गौरतलब है कि जिया खान को बॉलीवुड में आते ही राम गोपाल वर्मा की फिल्म 'निशब्द' में अमिताभ बच्चन के साथ काम करने का मौका मिला था।
Caption: Twitter
‘निशब्द’ के बाद एक्ट्रेस को आमिर खान जैसे स्टार के साथ ‘गजनी’ फिल्म में देखा गया। इसके बाद जिया ने ‘हाउसफुल’ में काम किया था। लेकिन जिया फिर कभी कोई फिल्म नहीं कर पाईं।
Caption: Twitter
जिया ने अपने घर में फांसी लगाकर दुनिया को अलविदा कहा दिया। अब मुंबई में सीबीआई की विशेष कोर्ट जिया खान की खुदकुशी के मामले में अपना फैसला सुनाने जा रही है।
Caption: Twitter