घर पर लगा रहे हैं रबर प्लांट तो जान लें वास्तु से जुड़े ये नियम

Written By: Preeti Sharma

Source: Freepik

वास्तु के अनुसार घर पर कुछ पौधों को लगाना बहुत शुभ माना जाता है। यह घर में सकारात्मकता और खुशहाली लेकर आते हैं।

वास्तु टिप्स

उसी तरह घर में रबर प्लांट लगाना भी अच्छा माना जाता है। यह घर में शुभता का संकेत लाता है। इसे घर के अंदर लगाने की सलाह दी जाती है।

रबर प्लांट

माना जाता है कि इस पौधे को घर पर लगाने से आर्थिक समृद्धि, धन, व्यापार और नौकरी में सफलता मिलती है।

सफलता 

अगर आप घर पर इसे लगा रहे हैं तो वास्तु के अनुसार दक्षिण पूर्व दिशा में लगाएं। इससे जीवन में सकारात्मक ऊर्जा आती है।

दिशा है महत्वपूर्ण

वहीं गलत दिशा में इस पौधे का होना जीवन में दुर्भाग्य का कारण बन सकता है। इसे कभी अंधेरे वाले स्थान पर नहीं रखना चाहिए।

जीवन में दुर्भाग्य

रबर प्लांट की गोल पत्तियों को वित्तीय वृद्धि और धन का प्रतीक माना जाता है। साथ ही यह आसपास का वातावरण भी शुद्ध रखता है।

सुख समृद्धि 

घर की खूबसूरती बढ़ाने के अलावा यह पौधा एयर प्यूरीफायर का भी काम करता है। यह अशुद्ध हवा और धूल के कणों को शुद्ध करता है।

खूबसूरती बढ़ाए

इस पौधे को घर पर आसानी से लगाया जा सकता है। इसके लिए आपको ज्यादा मेहनत करने की जरूरत नहीं पड़ेगी।

आसानी से लगाएं