वैलेंटाइन-डे वीक का आज 8 फ़रवरी को प्रपोज डे सेलिब्रेट किया जा रहा है। ऐसे में आज हम आपको उन खिलाड़ियों के बारे में बताते हैं, जिन्होंने स्टेडियम में अपने प्यार का इज़हार किया था।
दीपक चाहर ने आईपीएल 2021 के दौरान अपनी गर्लफ्रेंड जया भारद्वाज को स्टेडियम में प्रपोज किया था। अब इस जोड़ी की शादी हो चुकी है।
एशिया कप 2022 के दौरान किंचित शाह ने घुटने के बल बैठकर स्टेडियम में अपनी गर्लफ्रेंड को प्रपोज किया।
RCB के पूर्व खिलाड़ी सचिन बेबी ने 2016 में अपनी प्रेमिका अन्ना चांडी को डेढ़ साल तक डेट करने के बाद स्टैडियम में प्रपोज किया था।
ऑस्ट्रेलियाई महिला क्रिकेटर अमांडा जेड वेलिंगटन ने एक अक्टूबर 2019 ने पार्टरन के प्रपोज किया था।
अमेरिकी फुटबॉलर हसनी डोटसन स्टीफेंसन ने जुलाई 2021 में स्टेडियम में फैंस के बीच अपनी गर्लफ्रेंड को प्रपोज किया था।