चेहरे पर गुलाब जल इन तरीकों से करें यूज, स्किन रहेगी तरोताजा
गुलाब जल
तेज धूप की वजह से गर्मी में स्किन का ज्यादा ध्यान रखना पड़ता है। इसके लिए चेहरे पर गुलाब जल का इस्तेमाल किया जा सकता है।
टोनर
गुलाब जल प्राकृतिक टोनर की तरह इस्तेमाल किया जा सकता है। यह स्किन के पीएच स्तर को संतुलित रखता है।
फेस मिस्ट
गुलाब जल को एक स्प्रे बोतल में रखकर इसे चेहरे पर दिन में कई बार लगाया जा सकता है। इससे स्किन हाइड्रेट और तरोताजा रहती है।
फेस पैक
गुलाब जल को फेस पैक में मिलाकर लगाया जा सकता है। इसमें मुल्तानी मिट्टी, चंदन पाउडर, एलोवेरा जेल आदि मिला सकते हैं।
काले घेरे
गुलाब जल को कॉटन पैड में भिगोकर आंखों के नीचे लगाने से डार्क सर्कल्स को कम करने में मदद मिलती है। यह बहुत ही अच्छा तरीका है।
मुंहासे दूर करे
मुंहासों पर दिन में दो बार गुलाब जल लगाने से काफी आराम मिलता है। क्योंकि इसमें एंटीबैक्टीरियल गुण पाए जाते हैं।
हाइड्रेट रखे
स्किन को गर्मी में हाइड्रेट रखने के लिए गुलाब जल लगाया जा सकता है। यह एक तरह से मॉइस्चराइजर का काम करता है।
रात को लगाएं
गुलाब जल को रात में सोने से पहले स्किन पर लगाने से आराम मिलता है। इससे सुबह स्किन तरोताजा दिखती है।

