उत्तरी केन्या के सैमबुरी काउंटी में एक ऐसा गांव है, जहां सिर्फ महिलाएं रहती हैं।
इस गांव का नाम उमोजा है, जहां एक भी पुरुष नहीं रहता है।
'उमोजा' इस शब्द का प्रयोग एकता के लिए किया जाता है। यही इस गांव का सार है।
साल 1990 से हिंसा की पीड़ित महिलाएं उमोजा गांव में आकर सुरक्षित रहने लगीं।
लड़कियों और महिलाओं को सुरक्षित माहौल देने के लिए इस गांव में पुरुषों के प्रवेश पर बंदी है।
उमोजा में यौन हिंसा और दुर्व्यवहार से पीड़ित महिलाएं रहती हैं, जिन्हें उनके परिवारों ने त्याग दिया है।
महिला अपने बच्चे को 18 वर्ष की आयु के बाद गांव के बाहर छोड़ देती है।
कोई पुरुष गांव में प्रवेश करता है, तो पुलिस उस व्यक्ति को दोबारा गांव में प्रवेश न करने की चेतावनी देती है।
यहां महिलाएं पूरी आजादी से खुश रहती हैं। यहां किसी भी काम के लिए उन्हें इजाजत की जरूरत नहीं है।
इस गांव की महिलाएं रंग-बिरंगे मोतियों के हार, पारंपरिक आभूषण बनाकर अपना जीवन यापन करती हैं।