By - Sonali Jha
Image Source: Instagram
बॉलीवुड एक्ट्रेस ट्विंकल खन्ना 29 दिसंबर को अपना 51वां जन्मदिन मना रही हैं।
ट्विंकल खन्ना ने 17 जनवरी, 2001 को एक्टर अक्षय कुमार से शादी की थी।
ट्विंकल और अक्षय के दो बच्चे हैं। लड़के का नाम आरव है और लड़की का नाम नितारा है।
ट्विंकल खन्ना ने अक्षय के सामने दूसरे बच्चे के लिए एक शर्त रखी थी। जिसे सुनकर बॉलीवुड का खिलाड़ी हैरान रह गया।
ट्विंकल और अक्षय एक बार करण जौहर के चैट शो 'कॉफी विद करण' में नज़र आये थे।
इसी बीच ट्विंकल खन्ना ने अपने जीवन की सबसे बड़ी बात का खुलासा किया।
ट्विंकल खन्ना ने कहा कि उन्होंने नितारा के जन्म से पहले अक्षय के सामने एक शर्त रख दी थी।
ट्विंकल ने बताया था कि जब तक तुम एक समझदार और दमदार फिल्म नहीं करते, तब तक मैं दूसरे बच्चे के बारे में नहीं सोचूंगी।
ट्विंकल की यह बात सुनकर अक्षय चौंक गए थे। फिर इसपर अक्षय ने कहा कि आप मेरी भावनाओं को समझ सकते हैं।
अक्षय ने आगे कहा था कि उस समय बॉलीवुड में मेरे सफल करियर में ट्विंकल का बहुत बड़ा हाथ था।