अब हाईवे-एक्सप्रेसवे पर जितना अधिक चलेगा वाहन, देना होगा उतना टोल टैक्स

सरकार FASTag सिस्टम को खत्म कर टोल कलेक्शन के नए नियम लाने की तैयारी कर रही है।

Photo: istock

इसके तहत नेशनल हाईवे और एक्सप्रेस-वे पर आपकी गाड़ी जितने किलोमीटर तक चलेगी, आपको उतना ही टोल देना होगा।

Photo: istock

जर्मनी और रूस जैसे यूरोपीय देशों में इस प्रणाली के माध्यम से टोल एकत्र किया जा रहा है।

Photo: istock

चूंकि इन देशों में यह व्यवस्था काफी सफल रही है, इसलिए इसे भारत में भी लागू करने की तैयारी की जा रही है।

Photo: istock

अभी एक टोल से दूसरे टोल तक की दूरी की पूरी राशि वाहनों से वसूली जाती है, भले ही आप वहां तक न भी जा रहे हों।

Photo: istock

केंद्र सरकार टोल टैक्स की वसूली सैटेलाइट नेविगेशन सिस्टम से करने जा रही है, इसका पायलट प्रोजेक्ट चल रहा है।

Photo: istock

सैटेलाइट नेविगेशन सिस्टम में वाहन के टोल रोड पर प्रवेश करते ही टैक्स की गणना शुरू हो जाती है।

Photo: istock

जैसे ही वाहन हाईवे से बिना टोल वाली सड़क पर जाता है, खाते से उतना किलोमीटर का टोल कट जाएगा।

Photo: istock

टोल कटौती की व्यवस्था फास्टैग की तरह ही है। फिलहाल भारत में 97 फीसदी गाड़ियों से फास्टैग के जरिए टोल वसूला जा रहा है।

Photo: istock