आज शनि जयंती पर शनिदेव को ऐसे करें प्रसन्न 

हर साल ज्येष्ठ माह के कृष्ण पक्ष की अमावस्या तिथि पर भगवान सूर्य देव के पुत्र और न्यायाधिपति शनिदेव की जयंती मनाई जाती है। इस बार शनि जयंती 19 मई यानी की आज मनाई जा रही है।

File Photo 

भगवान शनि न्यायाधिपति माना जाता है जो इंसान को उसके बुरे कर्म और अच्छे कर्मों का फल देते हैं। शनि के कुदृष्टि से बचने की कोशिश हर इंसान करता है। इसीलिए लिए भक्त उनकी उपास-पूजा पाठ करते हैं।

File Photo 

शनि जयंती पर आप भी भगवान शनि को ऐसे कर सकते हैं प्रसन्न। शनि जयंती पर भक्त अगर पीपल की जड़ में जल चढ़ाते हैं और दीपक जलाते हैं तो उन्हें कई प्रकार के कष्टों से छुटकारा मिलता है।

File Photo 

शनिदेव की पूजा के दौरान इस बात का भी ध्‍यान रखें कि पूजा करने वाला व्यक्ति अस्वच्छ अवस्था में ना हो और पूजा स्थल की साफ-सफाई ठीक तरीके से होनी चाहिए।

File Photo 

शनि देव की कृपा पाने के लिए इन तीन मंत्रो करें जाप 

 1. ॐ प्रां प्रीं प्रौं स: शनैश्चराय नम: 

2. ॐ शन्नोदेवीरभिष्टय आपो भवन्तु पीतये शन्योरभिस्त्रवन्तु न:।

3. ॐ ऐं ह्लीं श्रीशनैश्चराय नम:।