आज है सावन शिवरात्रि, जानिए क्या है खास और कैसे करें भोलेनाथ को प्रसन्न?
सावन शिवरात्रि के दिन शिवलिंग पर जल अर्पित करने से भक्तों के सभी कष्ट दूर होते हैं और रोगों से भी मुक्ति मिलती है।
Photo: Freepik
सावन की शिवरात्रि पर सुबह स्नान करके शिव पूजा का संकल्प लें और शिवलिंग पर जलाभिषेक करें।
Photo: Freepik
इस दौरान मन में अपनी मनोकामना लेकर भगवान शिव का ध्यान करते हुए पंचोपचार पूजा करें और भगवान शिव के मंत्रों का जाप करें।
Photo: Freepik
शिव मंत्रों के जाप के अलावा रुद्राष्टक या शिव स्तुति का पाठ करने से भगवान शिव आपकी मनोकामना पूरी करेंगे।
Photo: Freepik
सावन शिवरात्रि का व्रत रखकर चारों प्रहर की पूजा करने वाले व्यक्ति के जीवन से सभी दुख समाप्त हो जाते हैं।
Photo: Freepik
शिवरात्रि की चारों प्रहर पूजा शाम से शुरू होकर ब्रह्म मुहूर्त तक की जाती है। इस दिन रात्रि जागरण करके पूजा करने की परंपरा है।
Photo: Freepik
भगवान भोलेनाथ प्रसन्न होने पर जीवन में हर वो सुख देते हैं, जिसकी व्यक्ति कल्पना या कामना करता है।
Photo: Freepik
दूध, दही, चीनी, शहद और घी से शिवलिंग का अभिषेक करने के बाद जलाभिषेक करें और भगवान से धन प्राप्ति की कामना करें।
Photo: Freepik
अगर घर में कोई बीमार है और आप उनके स्वास्थ्य की कामना करना चाहते हैं तो भगवान शिव का इत्र से अभिषेक करें।
Photo: Freepik
इस दिन रुद्राक्ष की माला भी धारण करने से स्वास्थ्य लाभ मिलेगा। शरीर स्वस्थ रहेगा और सभी रोग दूर हो जायेंगे।
Photo: Freepik
Watch More Story