By - Preeti Sharma Image Source: Freepik
जंगल इंसान और जानवर दोनों के लिए जरूरी होते हैं। इससे हमें ऑक्सीजन मिलता है।
वन क्षेत्र पर्यावरणीय संतुलन बनाए रखने में अहम भूमिका निभाते हैं। यह स्थानीय आदिवासी समुदायों के लिए भी जरूरी हैं।
भारत की प्राकृतिक सुंदरता और खूबसूरती इन्हीं जंगलों से है। लेकिन क्या आप जानते हैं किस राज्य में सबसे ज्यादा जंगल है।
मध्य प्रदेश अपने विशाल वन क्षेत्र के लिए जाना जाता है। इसे वन प्रदेश भी कहा जाता है।
मध्य प्रदेश का वन क्षेत्र करीब 77486 वर्ग किमी में फैला हुआ है जो राज्य के कुल भौगोलिक क्षेत्र का 25 प्रतिशत है।
यहां पर बांधवगढ़ नेशनल पार्क, कान्हा नेशनल पार्क और सतपुड़ा नेशनल पार्क शामिल है। जहां आपको कई वन्य जीव मिल जाएंगे।
मध्य प्रदेश के बाद सबसे ज्यादा जंगल अरुणाचल प्रदेश में है जो 51234 वर्ग किमी में फैला हुआ है।
इसके अलावा छत्तीसगढ़ जो मध्य प्रदेश से अलग होकर राज्य बना जहां जंगल भारत के अन्य राज्यों की तुलना में ज्यादा है।