पुराने फोन को ऐसे रखें नया
फोन क्यों हो जाता है स्लो?
जैसे-जैसे फोन पुराना होता है, उसकी स्पीड कम होने लगती है और बैटरी भी जल्दी डिस्चार्ज होने लगती है।
नया फोन खरीदने का बजट नहीं
हर किसी के लिए हर साल नया स्मार्टफोन खरीदना संभव नहीं होता। ऐसे में सवाल उठता है कि बिना नया फोन खरीदे स्पीड कैसे बढ़ाएं।
फोन का डीप क्लीन करें
व्हाट्सऐप मीडिया साफ करें: WhatsApp के अनावश्यक फोटो, वीडियो और फॉरवर्ड फाइल्स डिलीट करें।
फोन का डीप क्लीन करें
स्क्रीनशॉट और वीडियो हटाएं: गैलरी में पड़े पुराने स्क्रीनशॉट और बेकार वीडियो हटाने से काफी जगह खाली होती है।
Cache क्लियर करें
ऐप्स का Cache समय-समय पर क्लियर करने से फोन हैंग होना कम होता है।
अनयूज़्ड ऐप्स डिलीट करें
जिन ऐप्स का इस्तेमाल नहीं करते, उन्हें हटाएं।
20–30% स्टोरेज खाली रखें
स्टोरेज का असर: इन सभी स्टेप्स के बाद फोन की 20 से 30 प्रतिशत स्टोरेज खाली हो जाती है, जिससे परफॉर्मेंस बेहतर होती है।
सॉफ्टवेयर अपडेट जरूर करें
स्पीड में सुधार: फोन को लेटेस्ट सॉफ्टवेयर अपडेट पर रखने से सिक्योरिटी के साथ-साथ स्पीड भी बेहतर हो जाती है।
बिना खर्च फोन होगा फास्ट
ये आसान ट्रिक्स अपनाकर आपका पुराना फोन भी नए जैसा फास्ट काम करेगा।

