शराब पीने में इस देश ने तोड़ा विश्व रिकॉर्ड

Photo Credit - Social Media

पार्टी हो या जश्न मानना, शराब अक्सर इनमें जमकर परोसा जाता है। वैसे इसके बिना भी कई लोग अपनी खुशियों को बड़े ही सादगी भरे अंदाज में मना लेते हैं।

Photo Credit - Social Media

लेकिन शराब एक चीज है जो दुनिया के हर कोने में बड़े ही आसानी से मिल जाती है। वहीं इसे पसंद करने वाले लोग इसका जमकर लुफ्त लेते हैं। 

Photo Credit - Social Media

लेकिन क्या आप जानते हैं कि एक देश ऐसा भी है जहां लोग बड़ी मात्रा में शराब का सेवन करते हैं। यह कहने में कोई गुरेज नहीं है कि इस देश ने शराब पीने के मामले में विश्व रिकॉर्ड तोड़ दिया है। तो जानें इस देश के बारे में... 

Photo Credit - Social Media

सबसे अधिक शराबियों वाला देश दक्षिण कोरिया है। दक्षिण कोरिया में शराब पीने का कल्चर शुरू हो गया है। क्योंकि इस देश में काम करने वाले कर्मचारियों की ड्यूटी के घंटे बहुत लंबे होते हैं। 

Photo Credit - Social Media

इसलिए, कर्मचारी काम के बाद बड़ी मात्रा में शराब पीते हैं। यह तनाव दूर करने का उनका अपना तरीका भी है। इसलिए इस देश में शराब पीना बहुत आम हो गया है।

Photo Credit - Social Media

इस देश में वाइन, व्हिस्की और बीयर का आयात बढ़ गया है। कोरोना फैलने के बाद दक्षिण कोरिया में लोगों की शराब पीने की आदतें भी बदल गई हैं। 

Photo Credit - Social Media

कोरिया सीमा शुल्क सेवा के आंकड़ों के अनुसार, इस साल की पहली तिमाही में देश का व्हिस्की आयात लगभग 80% बढ़ गया।

Photo Credit - Social Media

आंकड़ों के मुताबिक, दक्षिण कोरिया में बीयर अभी भी सबसे लोकप्रिय है। जनवरी से मार्च की अवधि में बीयर की बिक्री व्हिस्की की बिक्री से लगभग सात गुना अधिक थी।

Photo Credit - Social Media

कोरिया रूरल इकोनॉमिक इंस्टीट्यूट की एक रिपोर्ट से पता चला है कि एकल परिवार के सदस्यों ने 2021 में दो या दो से अधिक लोगों वाले परिवारों की तुलना में शराब पर अधिक पैसा खर्च किया।

Photo Credit - Social Media

 Disclaimer: नवभारत मीडिया किसी को भी शराब पीने के लिए प्रोत्साहित नहीं करता है। शराब से कई गंभीर बीमारियां होती हैं उससे दूरी बनाएं रखें।