चैत्र नवरात्रि 9 दिनों को महापर्व होता है जिसमें देवी दुर्गा की पूजा की जाती है।
हिंदू धर्म में यह त्यौहार बहुत ही महत्वपूर्ण माना जाता है। इस दौरान घर पर कुछ चीजों को लाने से संकट दूर हो सकते हैं।
इस वर्ष नवरात्रि 30 मार्च से शुरू हो रही है और 6 अप्रैल को खत्म होगी। ऐसे में घर पर कुछ चीजों का लाना लाभदायक हो सकता है।
नवरात्रि में मां दुर्गा की सवारी हाथी होती है जिसे घर पर लाना काफी शुभ फल दे सकता है।
मां दुर्गा की पूजा सोलह श्रृंगार के बिना अधूरी मानी जाती है। इसे घर पर लाना माता रानी की कृपा बनाए रखता है।
नवरात्रि पर शंख लाकर उसकी पूजा करना बहुत ही शुभ माना जाता है। यह मां दुर्गा को प्रिय है।
नवरात्रि में मां दुर्गा को कमल का फूल जरूर अर्पित करना चाहिए। इससे घर में सुख-समृद्धि आती है।
नवरात्रि के दौरान घर में सोने या चांदी का सिक्का खरीदकर लाना चाहिए। ऐसा करने से बरकत होती है।