देश के इन मंदिरों के पास है अकूत संपत्ति, यहां देखें लिस्ट

Photo Credit - Social Media

देश के इन प्रसिद्ध मंदिरों में हर साल लाखों श्रद्धालु आते हैं। इन मंदिरों में करोड़ों रुपए का प्रसाद चढ़ाया जाता है।

Photo Credit - Social Media

देश के सबसे अमीर मंदिरों की सूची में कई सिद्ध स्थान शामिल हैं, तो आइए जानें कि किन मंदिरों में ढेर सारा प्रसाद और दान आता है।

Photo Credit - Social Media

पद्मनाभस्वामी मंदिर देश का सबसे अमीर मंदिर माना जाता है। यह मंदिर केरल के तिरुवनंतपुरम में स्थित है। इस प्राचीन मंदिर की देखभाल त्रावणकोर के पूर्व शाही परिवार द्वारा की जाती है।

Photo Credit - Social Media

पद्मनाभस्वामी मंदिर की कुल संपत्ति 20 अरब अमेरिकी डॉलर से ज्यादा है। तो वहाँ 6 तहखाना है और भगवान विष्णु की एक बड़ी सोने की मूर्ति मंदिर के गर्भगृह में विराजमान है।

Photo Credit - Social Media

तिरुपति बालाजी मंदिर जो आंध्र प्रदेश में स्थित है। यह मंदिर भारत का एक प्रसिद्ध पर्यटन स्थल है। यह मंदिर भगवान वेंकटेश्वर को समर्पित है। जिन्हें भगवान विष्णु का अवतार माना जाता है।

Photo Credit - Social Media

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, मंदिर को हर साल 600 करोड़ रुपए से ज्यादा का दान मिलता है।

Photo Credit - Social Media

शिरडी स्थित साईंबाबा की ख्याति देश-दुनिया में फैली हुई है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, मंदिर में 380 किलो सोना, 4,428 किलो चांदी है।

Photo Credit - Social Media

श्री साईंबाबा संस्थान ट्रस्ट को पिछले साल 2022 में 400 करोड़ रुपये से अधिक का दान मिला था।

Photo Credit - Social Media

सिद्धिविनायक मंदिर की ख्याति भी दूर-दूर तक फैली हुई है। सिद्धिविनायक मंदिर मुंबई में स्थित है। इस मंदिर को हर साल करीब 125 करोड़ रुपए का दान मिलता है।

Photo Credit - Social Media

माता वैष्णो देवी मंदिर भी बहुत प्रसिद्ध मंदिरों में से एक है।यह मंदिर जम्मू-कश्मीर के कटरा में स्थित है। इस मंदिर का निर्माण लगभग 700 साल पहले एक ब्राह्मण पुजारी ने करवाया था।

Photo Credit - Social Media