By: Simran Singh
NavBharat Live Desk
फोन के यह Apps बन सकते हैं बड़ा खतरा, लीक हो सकती है वीडियो और तस्वीर
कई ऐप्स महीनों तक इस्तेमाल नहीं होते, लेकिन फोन में पड़े रहते हैं। ऐसे ऐप्स आपकी प्राइवेसी और साइबर सिक्योरिटी के लिए जोखिम बन सकते हैं।
Source: Pinterest
पुराने ऐप्स अक्सर कैमरा, माइक्रोफोन, लोकेशन, कॉन्टैक्ट्स और फोटो जैसी परमिशन लिए रहते हैं। यही आपकी निजी जानकारी को खतरे में डाल सकता है। नतीजा: भारी जुर्माना और कार्रवाई।
Source: Pinterest
अगर किसी पुराने ऐप में बाद में सिक्योरिटी खामी मिलती है या उसका डेटा लीक होता है, तो आपकी पर्सनल जानकारी भी साइबर अपराधियों तक पहुंच सकती है।
Source: Pinterest
कई बेकार ऐप्स बैकग्राउंड में इंटरनेट इस्तेमाल करते हैं, अपडेट डाउनलोड करते हैं और नोटिफिकेशन भेजते रहते हैं। इससे बैटरी और मोबाइल डेटा दोनों ज्यादा खर्च होते हैं।
Source: Pinterest
अनयूज्ड ऐप्स RAM और स्टोरेज का इस्तेमाल करते रहते हैं। यही वजह है कि फोन स्लो महसूस होने लगता है।
Source: Pinterest
भले ही आपने ऐप महीनों से न खोला हो, लेकिन जरूरी परमिशन मिलने पर वह आपकी लोकेशन और दूसरी गतिविधियों का डेटा इकट्ठा कर सकता है।
Source: Pinterest
आजकल एक ऐप 500MB से 1GB या उससे ज्यादा जगह घेर सकता है। पुराने ऐप हटाने से फोटो, वीडियो और जरूरी फाइलों के लिए पर्याप्त स्पेस मिल जाता है।
Source: Pinterest
iPhone में Offload App और Android में App Archiving फीचर का इस्तेमाल करें। इससे ऐप हट जाएगा लेकिन उसका जरूरी डेटा सुरक्षित रहेगा।
Source: Pinterest
साइबर एक्सपर्ट्स की सलाह है कि हर तीन महीने में फोन की ऐप लिस्ट जरूर चेक करें। ऐप हटाने से पहले Logout करें और जरूरत न हो तो अकाउंट भी Delete कर दें
Source: Pinterest