इन लोगों को नहीं पीना चाहिए संतरे का जूस, जानें कारण
Written By
: Preeti Sharma
Source
: Freepik
खट्टे मीठे स्वाद वाला संतरा हर किसी का फेवरेट होता है। इसमें फाइबर, पोटैशियम, विटामिन सी जैसे कई पोषक तत्व होते हैं।
संतरा
इस स्वादिष्ट फल का जूस पीना कुछ लोगों के लिए नुकसानदायक भी हो सकता है। ऐसा करने से शरीर में समस्या हो सकती है।
नुकसानदायक
अगर आपको एसिडिटी की समस्या रहती है तो संतरे के सेवन से बचना चाहिए। यह शरीर में एसिड की मात्रा बढ़ाता है।
एसिडिटी
किडनी से जुड़ी किसी भी तरह की समस्या होने पर संतरे का सेवन नहीं करना चाहिए। यह नुकसानदायक हो सकता है।
किडनी समस्या
दांतों से जुड़ी समस्या होने पर संतरे का ज्यादा सेवन नहीं करना चाहिए। यह बैक्टीरियल इंफेक्शन पैदा कर सकता है।
दांतों में समस्या
संतरे की तासीर ठंडी होती है जिसकी वजह से इन्हें अर्थराइटिस की समस्या होने पर खाने से बचना चाहिए।
जोड़ों में दर्द
संतरे में मौजूद फाइबर की वजह से जिन लोगों को पेट में ऐंठन की समस्या या अपच है उन्हें खाने से बचना चाहिए।
पेट में ऐंठन
संतरा खाने से पहले इन लोगों को डॉक्टर की सलाह लेनी चाहिए। जिससे शरीर को किसी तरह की समस्या न हो।
डॉक्टर की सलाह
Hina Khan के लेटेस्ट लुक ने लगाई आग, खूबसूरत तस्वीरें देख फैंस हुए कायल