किचन में रखी इन चीजों से भी हो सकता है कैंसर का खतरा!

किचन में पाई जाने वाली कई चीजें आपको कैंसर जैसी खतरनाक बीमारी का शिकार बना सकती हैं।

Photo: istock

नॉनस्टिक कुकवेयर में पेरफ्लूरूक्टेनोइक एसिड नामक रसायन होता है, जो कैंसर जैसी खतरनाक बीमारियों से जुड़ा हुआ है।

Photo: istock

नॉनस्टिक पैन को उच्च तापमान पर गर्म करने से इससे निकलने वाला जहरीला धुआं इंसान में फ्लू जैसे लक्षण पैदा कर सकता है।

Photo: istock

बंद डिब्बों में खाना खाने से भी कैंसर हो सकता है। कुछ डिब्बों में बिस्फेनॉल ए नामक रसायन होता है, जो डिब्बे की कोटिंग के माध्यम से भोजन में प्रवेश कर सकता है।

Photo: istock

खासकर जब कैन को गर्म किया जाता है या इसे एसिडिक फूड आइटम्स के संपर्क में लाया जाता है।

Photo: istock

रिफाइंड ऑयल के रिफाइनिंग प्रोसेस के दौरान एक्रिलामाइड्स और ग्लाइसीडिल फैटी एसिड एस्टर नामक हानिकारक यौगिक बनते हैं।

Photo: istock

इन यौगिकों को कार्सिनोजेनिक भी माना जाता है, जो स्तन कैंसर, पेट के कैंसर और अग्नाशय के कैंसर का कारण बन सकते हैं।

Photo: istock

प्रोसेस्ड मीट और दूध भी कोलोरेक्टल कैंसर का कारण बन सकता है।

Photo: istock

प्रोसेस्ड चीजों को संरक्षित करने के लिए नाइट्राइट्स और नाइट्रेट्स का इस्तेमाल किया जाता है।

Photo: istock

इसके सेवन करने पर शरीर के अंदर नाइट्रोसामाइन नाम के हानिकारक कंपाउंड में बदल सकता है।

Photo: istock