क्रिकेट जगत में ऐसे कई खिलाड़ी हैं, जो मैदान के अलावा शादी की पिच पर OUT हुए हैं।  

आइए जानते है ऐसे ही कुछ खिलाड़ियों के बारे में 

भारतीय टीम के खिलाड़ी शिखर धवन ने अपनी पत्नी आयशा मुखर्जी से 2021 में तलाक ले लिया। इनका एक बेटा भी है।

दिनेश कार्तिक की पहली पत्नी निकिता वंजारा थीं, 2015 में उनका तलाक हो गया। इसके बाद 2018 में उन्होंने दिपिका पल्लीकल से शादी की।

मोहम्मद शमी ने हसीन जहां के साथ शादी की थी। हसीन जहां की शमी के साथ ये दूसरी शादी थी। हालांकि, यह शादी ज्यादा दिन तक नहीं चली। दोनों की एक बेटी भी है। 

विनोद कांबली ने अपनी बचपन की दोस्त नोएला लुईस से शादी की थी, लेकिन बाद में दोनों अलग हो गए। 

मोहम्मद अजहरूद्दीन की पहली पत्नी नौरन थी। पहली पत्नी से अलग होने के बाद उन्होंने संगीता बिजलानी से शादी की। 

पाकिस्तान के शोएब मलिक ने टेनिस स्टार सानिया मिर्जा से शादी की। इससे पहले उन्होंने अपनी पत्नी आयशा सिद्दिकी से तलाक लिया।

साउथ अफ्रीका के जॉन्टी रोड्स की पहली शादी 19 साल चली। केट मैकार्थी से तलाक के बाद उन्होंने मेलेनी वोल्फ से शादी रचाई।

श्रीलंका के सनथ जयसूर्या ने सुमुदु करुणानायके संदरा से शादी की। लेकिन दोनों अलग हो गए। 

ऑस्ट्रेलिया के ब्रेट ली की पहली शादी एलिजाबेथ केम्प से हुई थी। लेकिन, उनका रिश्ता 2 साल में टूट गया। 2014 में उन्होंने लाना एंडरसन से शादी रचाई।

ऑस्ट्रेलिया के माइकल क्लार्क ने केली से शादी की थी। हाल ही में दोनों ने अलग होने का फैसला किया। दोनों की बेटी है।

कीवी खिलाड़ी साइमन डुल की पहली पत्नी कैरिन थी। कुछ साल बाद दोनों अलग हो गए। दोनों के दो बेटे भी हैं।