By - Preeti Sharma Image Source: Freepik
परमाणु हथियार एक बेहद शक्तिशाली विस्फोटक होते हैं जिसका असर काफी लंबे समय तक रहता है।
दुनिया में सबसे ज्यादा परमाणु हथियार रूस के पास है जिसकी संख्या करीब 5500 है।
इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर अमेरिका आता है जिसके पास करीब 5044 परमाणु हथियार हैं।
तीसरे नंबर पर चीन है जिसके पास करीब 500 परमाणु हथियार हैं।
वहीं चौथे नंबर पर फ्रांस है जिसके पास करीब 290 परमाणु हथियार हैं।
इंग्लैंड के पास 225 और भारत के बास 172 परमाणु हथियार हैं। भारत दुनिया का छठवां परमाणु हथियार संपन्न देश है।
भारत के पड़ोसी देश पाकिस्तान के पास भी 170 परमाणु हथियार हैं।
इसके बाद इजरायल और उत्तर कोरिया का नंबर आता है जिनके पास क्रमशः 90 और 50 परमाणु हथियार हैं।