Caption : Twitter
विक्की कौशल और कैटरीना कैफ के बीच 5 साल का एज गैप है। कैट जहां 38 साल की हैं, वहीं विक्की की उम्र 33 साल है। इनका भी नाम उन सेलेब्स की लिस्ट में शामिल हो गया है, जिनके लाइफ पार्टनर उम्र में काफी छोटे हैं।
Caption : Twitter
बॉलीवुड की डिंपल क्वीन प्रीति जिंटा ने उम्र में 10 साल छोटे जीन गुडइनफ के साथ शादी की थी। दोनों की शादी साल 2016 में हुई थी। प्रीति जिंटा के पति जीन गुडइनफ एक फाइनेंशियल एनालिस्ट हैं।
Caption : Twitter
बिपाशा बसु और करण सिंह ग्रोवर बॉलीवुड के अडोरेबल कपल्स में से एक हैं। बिपाशा और करण ने साल 2016 में शादी की थी। बता दें कि बिपाशा बसु भी करण 4 साल बड़ी हैं।
Caption : Twitter
प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस ने साल 2018 में शादी की थी। अपने से 11 साल छोटे निक जोनस से शादी करने पर प्रियंका चोपड़ा को कई लोगों ने ट्रोल भी किया था।
Caption : Twitter
सोहा की उम्र लगभग 5 साल कुणाल खेमू से ज्यादा है। सोहा अली खान और कुणाल खेमू की शादी साल 2015 में हुई थी। दोनों ने एक-दूसरे को पांच साल तक डेट करने के बाद शादी की।
Caption : Twitter
अदाकारा उर्मिला मातोंडकर ने साल 2016 में मोहसिन अख्तर मीर से शादी की थी। कश्मीर के रहने वाले मोहसिन अख्तर मीर एक बिजनेसमैन और मॉडल हैं और उर्मिला से उम्र में 9 साल छोटे है।
Caption : Twitter
बॉलीवुड के हैंडसम हंक आदित्य पंचोली और जरीना वहाब ने एक-दूसरे को डेट करने के बाद शादी की थी। जरीना वहाब उम्र में आदित्य पंचोली से लगभग 6 साल बड़ी हैं।
Caption : Twitter
अभिनेत्री नर्गिस और सुपरस्टार सुनील दत्त के बीच भी एक साल का फैसला था। साल 1957 में आयी फिल्म 'मदर इंडिया' के सेट पर दोनों का प्यार परवान चढ़ा और दोनों ने शादी रचा ली।
Caption : Twitter
बॉलीवुड की मशहूर कोरियोग्राफर और डायरेक्टर फराह खान ने अपने से 9 साल छोटे एडिटर और डायरेक्टर शिरीष कुंदर से साल 2004 में शादी कर ली।
Caption : Twitter
इनके अलावा और शिल्पा शेट्टी, नम्रता अरोड़ा, नेहा धूपिया, और अमृता सिंह जैसी कई अभिनेत्रियां इस लिस्ट में शामिल है, जो अपने से कम उम्र के लाइफ पार्टनर के साथ शादी रचा चुकी हैं।