ये हैं देश के 5 रेलवे स्टेशन, जिनकी हिलाओं ने संभाल रखी है कमान!

मुंबई का माटुंगा रेलवे स्टेशन भी इसी कड़ी में शामिल है। इस स्टेशन को भी महिलाओं द्वारा ही संचालित किया जाता है। एक रिपोर्ट के अनुसार इसी वजह से इस स्टेशन का नाम लिम्का बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में भी आ चुका है।

Photo: Social Media

माटुंगा स्टेशन की खास बात यह है कि यहां टिकट काउंटर से लेकर TTE तक सभी महिला कर्मचारी है। शुरुआत में यहां कुल 41 महिला कर्मचारियों को नियुक्त किया गया था।

Photo: Social Media

जयपुर, के गांधी नगर रेलवे स्टेशन पर भी महिलाओं की तैनाती है। यहां स्टेशन अधीक्षक से लेकर मुख्य टिकट कलेक्टर के पोस्ट पर महिलाओं का कब्जा है।

Photo: Social Media

साल 2018 में रेलवे की तरफ से यह फैसला लिया गया कि यहां हर एक पोस्ट पर महिलाओं की तैनाती हो। 

Photo: Social Media

महाराष्ट्र के नागपुर और अजनी रेलवे स्टेशन के बीच जो रेल मार्ग है वो सिर्फ 3 किलोमीटर का है और इसे कवर करने में 8-9 मिनट का वक्त लगता है। इसे सबसे छोटा रेल रूट माना जाता है। इस स्टेशन में भी सिर्फ महिला कर्मी हैं।

Photo: Social Media

अहमदाबाद का मणिनगर देश का चौथा ऐसा रेलवे स्टेशन है, जहां का कार्यभार सिर्फ महिलाओं के कंधे पर है। यह स्टेशन पश्चिम रेलवे के अंतर्गत आता है।

Photo: Social Media

दक्षिण मध्य रेलवे का गुंटूर रेलवे स्टेशन एक ऐसा रेलवे स्टेशन है. जहां सभी पोस्ट पर महिलाओं को तैनात किया गया है।

Photo: Social Media

चंद्रगिरि रेलवे स्टेशन आंध्र प्रदेश में है। इस स्टेशन में सफाई कर्मी से लेकर स्टेशन मास्टर तक सब महिलाएं हैं।

Photo: Social Media