इन अभिनेत्रियों ने निभाया अपने से बड़े कलाकारों की मां का रोल

सिटाडेल के हिंदी वर्जन में सामंथा रूथ प्रभु खुद से बड़ी प्रियंका चोपड़ा की मां का रोल निभा कर लगातार चर्चा में बनीं हुई हैं।

Caption: Twitter

वैसे सामंथा पहली ऐसी एक्ट्रेस नहीं हैं, जो अपने से बड़ी कलाकार की मां का रोल निभा रही हों। इससे पहले भी कई अभिनेत्रियां ये हुनर दिखा चुकी हैं।

Caption: Twitter

रणबीर कपूर की एक्स रही दीपिका पादुकोण ने कई फिल्मों में उनकी प्रेमिका या पत्नी का रोल निभाया, लेकिन 'ब्रह्मास्त्र 2' में दीपिका रणबीर के मां के रोल में दिखाई दे सकती हैं।

Caption: Twitter

एक्ट्रेस सोनाली कुलकर्णी सलमान खान से काफी छोटी है, लेकिन उन्होंने फिल्म 'भारत' में सलमान की मां का रोल प्ले किया था। 

Caption: Twitter

पैन इंडियन एक्ट्रेस अनुष्का शेट्टी ने बाहुबली सीरीज में प्रभास की मां और पत्नी दोनों किरदार निभाए थे।

Caption: Twitter

प्रभास और अनुष्का हमउम्र हैं और अक्सर उनके लिंकअप की खबरें भी सामने आती रहती हैं।

Caption: Twitter

रीमा लागू ने महेश मांजरेकर की फिल्म 'वास्तव' में संजय दत्त की मां का रोल निभाया जो उनसे उम्र में काफी बड़े थे।

Caption: Twitter

आर बाल्की की फिल्म 'पा' में विद्या बालन ने बॉलीवुड के शहंशाह अमिताभ बच्चन की मां का किरदार निभा कर सबको सन्न कर दिया था।

Caption: Twitter

एक्ट्रेस शेफाली शाह ने भी फिल्म 'वक्त' में खुद से बड़े एक्टर अक्षय कुमार की मां का रोल निभाया है।

Caption: Twitter

इम्तिआज अली की फिल्म 'जीरो' में एक्ट्रेस शीबा चड्ढा, शाहरुख खान की मां बनी नजर आई जो उनसे उम्र में काफी बड़े हैं।

Caption: Twitter