धरती की कोख में हैं कई राज, माउंट एवरेस्ट से 4 गुना बड़ी चट्टानें मिलीं

Photo Credit - Social Media

पृथ्वी के गर्भ में क्या छिपा है, यह जानना पृथ्वी पर रहने वालों के लिए बड़ी जिज्ञासा का विषय है। यह तो सभी जानते हैं कि धरती की कोख में कई रहस्य छिपे हैं। 

Photo Credit - Social Media

वैज्ञानिक भी इस सवाल का जवाब ढूंढ़ने में लगे हैं। इसी बीच अब इनमें से एक रहस्य से पर्दा उठ रहा है और धरती की सतह के नीचे माउंट एवरेस्ट से 4 से 5 गुना ऊंची चट्टानें मिली हैं।

Photo Credit - Social Media

एरिजोना स्टेट यूनिवर्सिटी के विशेषज्ञों की एक टीम ने यह खोज की है और आइए इसके बारे में और जानें...

Photo Credit - Social Media

पृथ्वी की मुख्य रूप से तीन परतें हैं। इसमें सबसे ऊपरी परत पर हम सब रहते हैं। यहाँ जल, मिट्टी, जंगल की भी संरचना है इसे भूपर्पटी कहते हैं। 

Photo Credit - Social Media

इसके नीचे खनिज, तेल, और अंतिम तीसरी परत, गर्भ में सब कुछ तरल है। वहां बहुत अधिक गर्मी होने के कारण द्रव रूप में भी है। 

Photo Credit - Social Media

लेकिन अब वैज्ञानिकों को दूसरी और तीसरी परत के बीच माउंट एवरेस्ट से 4 गुना ऊंची चट्टानें मिली हैं। एरिजोना स्टेट यूनिवर्सिटी के विशेषज्ञों की एक टीम ने इसके लिए भूकंपीय तकनीक का इस्तेमाल किया। 

Photo Credit - Social Media

अंटार्कटिका के भूकंपीय केंद्र से इनका पता लगाने का प्रयास किया गया था। ये चट्टानें लगभग 2900 किमी नीचे हैं। कहा जाता है कि कोर की शुरुआत यहीं से होती है। 

Photo Credit - Social Media

रिपोर्ट में वैज्ञानिकों ने बताया कि ये चट्टानें 38 किलोमीटर जितनी ऊंची हैं। पृथ्वी की सतह पर सबसे ऊँचा पर्वत माउंट एवरेस्ट केवल 8.8 किलोमीटर ऊँचा है।

Photo Credit - Social Media