आम तौर पर धीमी गति से वाहन चलाना उचित माना जाता है, लेकिन एक ऐसी जगह है जहां इसे अपराध माना जाता है।

दरअसल यहां 120 किमी प्रति घंटे से कम रफ्तार से गाड़ी चलाना अपराध माना जाता है।

ऐसा करने पर 9 हजार रुपये का जुर्माना देना पड़ेगा।

यह सड़क संयुक्त अरब अमीरात के अबू धाबी में शेख मोहम्मद बिन राशिद रोड है।

इस सड़क पर अधिकतम के साथ-साथ न्यूनतम गति सीमा भी तय की गई है।

UAE पुलिस ने बताया कि,1 मई से इस सड़क पर 120 किमी प्रति घंटे से कम रफ्तार से वाहन चलाने वालों पर जुर्माना लगाया जाएगा।

यदि न्यूनतम गति सीमा का पालन नहीं किया जाता है, तो चालक गलत लेन में गाड़ी चलाते हैं, जिससे दुर्घटनाएं होती हैं।

न्यूनतम गति को लागू करने का मकसद सड़क सुरक्षा को बढ़ावा देना है।