Big Boss से चमकी इन भोजपुरी सितारों की किस्मत, देश भर में मिली पहचान!
बिग बॉस के पहले सीरीज का हिस्सा बनने से पहले रवि किशनकई भोजपुरी और हिंदी फिल्मों में काम कर चुके थे।
Photo: Social Media
लेकिन बिग बॉस में आने के बाद उनकी पहचान का दायरा काफी बढ़ गया। इस शो से बाहर आने के बाद रवि की जिंदगी बदल गई थी।
Photo: Social Media
भोजपुरी स्टार और बीजेपी सांसद मनोज तिवारी ने भी बिग बॉस सीजन 4 में हिस्सा लिया था, जिसमें डॉली बिंद्रा के साथ उनकी लड़ाई आज तक सुर्खियों में छाई रही है।
Photo: Social Media
भोजपुरी की आइटम क्वीन संभावना सेठ भी बिग बॉस का हिस्सा रह चुकी हैं। उन्होंने शो में धमाल मचा दिया। इस शो के बाद उन्हें कई हिंदी फिल्में मिलीं, लेकिन वह अपनी सफलता को भुना नहीं सकीं।
Photo: Social Media
भोजपुरी स्टार दिनेश लाल यादव (निरहुआ) भी बिग बॉसमें नजर आए थे। इस शो से उन्हें अलग पहचान मिली थी। आज दिनेश लाल भाजपा सांसद हैं।
Photo: Social Media
बिग बॉस ने भोजपुरी की हॉट एक्ट्रेस मोनालिसा आज टीवी इंडस्ट्री की बड़ी एक्ट्रेस बन गई हैं।हालांकि एक्ट्रेस अभी भी भोजपुरी वर्ल्ड से जुड़ी हुई हैं।
Photo: Social Media
भोजपुरी इंडस्ट्री के ट्रेंडिंग स्टार खेसारी लाल यादव बिग बॉस 13 में शामिल हुए थे। उस दौरान उन्होंने काफी अच्छा खेला था।
Photo: Social Media
सलमान खान खेसारी से काफी इम्प्रेस हुए थे, सलमान खान से मिली तारीफों ने खेसारी की लोकप्रियता में जबरदस्त इजाफा किया।
Photo: Social Media
अक्षरा सिंह बिग बॉस ओटीटी सीजन वन में नजर आ चुकी हैं। वैसे तो यूपी-बिहार के लोग उन्हें पहले से जानते थे, लेकिन इस शो में आने के बाद उन्हें पूरा देश जानने लगा।
Photo: Social Media
भोजपुरी एक्टर विक्रांत सिंह के लिए बिग बॉस काफी अच्छा साबित हुआ था। इस शो में उनकी और मोनालिसा की शादी हुई थी।