के पद्मराजन   तमिलनाडु के सेलम जिले के मेट्टूर नामक स्थान के रहने वाले हैं।

के पद्मराजन साल 1988 से अब तक 239 चुनाव लड़ चुके हैं।

के पद्मराजन के नाम भारत में सर्वाधिक चुनाव लड़ने का रिकॉर्ड भी है।

के पद्मराजन को इसीलिए इलेक्शन किंग भी कहा जाता है।

पद्मराजन 12 राज्यों में अलग-अलग निर्वाचन क्षेत्रों से चुनाव लड़ चुके हैं।

इसमें विधानसभा, संसद और यहां तक की राष्ट्रपति पद का चुनाव भी शामिल है।

साइकिल मरम्मत की दुकान चलाने वाले पद्मराजन पीएम मोदी के खिलाफ भी चुनाव लड़ चुके हैं।

अटल बिहारी वाजपेई, मनमोहन सिंह, राहुल गांधी, एपीजे अब्दुल कलाम, समेत देश के शीर्ष राजनेताओं के खिलाफ चुनाव लड़ने के लिए इनका नाम दर्ज है।

लिम्का बुक ऑफ़ रिकॉर्ड्स में सबसे ज़्यादा चुनाव हारने वाले उम्मीदवार के तौर पर दर्ज है।

के पद्मराजन ने अब तक एक भी चुनाव नहीं जीता है वो खुद ही कहते हैं कि मैं हारने के लिए ही लड़ रहा हूं।

पद्मराजन का इरादा अब सबसे ज्यादा चुनाव लड़ने के लिए गिनीज बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में शामिल होना है।