Tamannaah Bhatia जैसा फिगर पाने के लिए फॉलो करें ये फिटनेस मंत्रा

Written By: Preeti Sharma

Source: Instagram

तमन्ना भाटिया को मिल्की ब्यूटी भी कहा जाता है। साउथ ही नहीं बल्कि बॉलीवुड में भी उनका दबदबा है। फैंस उनके डांस क दीवाने हैं।

तमन्ना भाटिया

बॉलीवुड एक्ट्रेस तमन्ना फिटनेस फ्रीक हैं। अगर आप भी उनकी तरह परफेक्ट बॉडी पाना चाहते हैं तो उनके डाइट प्लान को फॉलो कर सकते हैं।

फिटनेस फ्रीक

तमन्ना भाटिया खुद को फिट रखने के लिए दिन की शुरुआत योगासन और रनिंग से करती हैं। इससे पूरे दिन उन्हें एनर्जी मिलती है।

दिन की शुरुआत

रोजाना तमन्ना जिम में एक्सरसाइज करके पसीना बहाती हैं। उनकी एक्सरसाइज में वेट ट्रेनिंग, कार्डियो और फेंक्शनल एक्सरसाइज शामिल है।

एक्सरसाइज

एक्ट्रेस के डाइट की बात करें तो वह गुनगुने पानी में नींबू का रस और शहद मिलाकर पीती हैं। इससे उनका शरीर डिटॉक्स होता है।

सुबह की ड्रिंक

नाश्ते में एक्ट्रेस भीगे हुए बादाम, इडली, डोसा और फाइबर से भरपूर चीजों को लेना पसंद करती हैं। यह हेल्दी और टेस्टी दोनों होते हैं।

पोष्टिक नाश्ता

एक्ट्रेस दिन में कम से कम 3 से 4 लीटर पानी पीती हैं। नारियल पानी, जूस आदि का सेवन करती हैं। इसके अलावा वह घर का खाना पसंद करती हैं।

ज्यादा पानी

डिनर में एक्ट्रेस फिश या चिकन के साथ ग्रिल वेजिटेबल्स खाना पसंद करती हैं। इसके अलावा उन्हें व्हाइट एग्स भी पसंद हैं।

डिनर प्लान