फिल्मों से ज्यादा बेबाक बयानों के कारण सुर्खियों में रही तापसी पन्नू

1 अगस्त, 1987 को नई दिल्ली में जन्मी तापसी पन्नू ने दिल्ली के गुरु तेग बहादुर इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी से कंप्यूटर साइंस में इंजीनियरिंग की है।

Photo: Instagram

तापसी ने साल 2010 में तेलुगु फिल्म से इंडस्ट्री में डेब्यू किया था। इसके बाद उन्होंने तमिल, मलयालम और फिर हिंदी फिल्मों में भी एक्टिंग का जलवा बिखेरा।

Photo: Instagram

एक्ट्रेस तापसी पन्नू की पहली हिंदी फिल्म साल 2013 में 'चश्मे बद्दूर' थी। 

Photo: Instagram

एक्ट्रेस ने बॉलीवुड की मिशन मंगल, थप्पड़, नाम शबाना, जुड़वा 2, मुल्क, मनमर्जियां, बदला, पिंक, हसीन दिलरुबा और रश्मी रॉकेट जैसी कई बेहतरीन फिल्मों में अपनी एक्टिंग का लोहा मनवाया है।

Photo: Instagram

तापसी पन्नू का एक्टिंग के अलावा विवादों से भी गहरा नाता है। 

Photo: Instagram

आउटसाइडर्स के प्रति बॉलीवुड के पक्षपात पर भी तापसी पन्नू अपनी बेबाकी से खूब सुर्खियां बटोर चुकी हैं।

Photo: Instagram

वैसे तो एक्ट्रेस का बेबाक अंदाज लोगों को खूब पसंद आता है, लेकिन कई बार उनकी ये आदत उनके लिए मुसीबत भी बन जाती है।

Photo: Instagram

इसके चलते एक्ट्रेस के खिलाफ कई बार एफआईआर भी दर्ज हो चुकी है।

Photo: Instagram

तापसी के वर्कफ्रंट की बात करें तो वह राजकुमार हिरानी के निर्देशन में बनी सोशल कॉमेडी 'डंकी' में शाहरुख खान के साथ स्क्रीन शेयर करती नजर आएंगी।

Photo: Instagram

'डंकी' फिल्म इस साल के अंत में 22 दिसंबर को दुनिया भर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

Photo: Instagram

'डंकी' के अलावा तापसी जल्द ही जयप्रद देसाई के निर्देशन में बनी फिल्म 'फिर आई हसीन दिलरुबा' में विक्रांत मैसी और सनी कौशल के साथ नजर आएंगी।

Photo: Instagram