अक्सर ऊंट की बात की जाए तो राजस्थान और कच्छ का रेगिस्तान नजर आता है। लेकिन क्या आपने कभी तैरने वाले ऊंटों को देखा हैं नहीं तो यह भारत में ही पाया जाता है।
भारत में गुजरात के कच्छ में समुद्री गांवों के अंदर इन ऊंटों की प्रजाति पाई जाती है जिन्हें खाराई कहते है। ये रेगिस्तान नहीं पानी में अपने खाने की तलाश करते है।
इस प्रजाति के ऊंट समुद्र में मौजूद वनस्पतियों को अपना भोजन बनाते है जिसमें उनका मुख्य भोजन 'चेर' नाम का एक पौधा होता है। बिना किसी मदद के 1-3 किलोमीटर तक आसानी से चल जाते है।
कच्छ में पाए जाने वाले इस खाराई प्रजाति का ऊंट, वोंध, सुराजबारी, अम्बालियारा, जांगी तक समुद्री खाड़ी क्षेत्र में दिखाई देता है जो अब मात्र 2000 की संख्या में बचा है। इसका संरक्षण किया जा रहा है।
इस खाराई ऊंट का दूध सेहत के लिए फायदेमंद होता है इसे पीकर मिर्गी, मधुमेह और बड़ी बीमारी कैंसर के खतरे बचा जा सकता है।