By - Vidhi Sharma
Image Source: ANI
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री के रूप में देवेंद्र फड़णवीस और एकनाथ शिंदे के बीच काटें की टक्कर चल रही थी।
मुख्यमंत्री पद के लिए दिल्ली में बैठक रद्द हो गई थी। मुंबई में केंद्रीय मंत्री अमित शाह, महायुति के घटक दल और प्रमुख नेताओं की बैठक हुई थी।
महायुति द्वारा अभी तक कैबिनेट और मुख्यमंत्री पद को लेकर कोई फैसला न किए जाने पर विपक्ष के नेता भाजपा पर कई सवाल उठा रहे हैं।
NCP अध्यक्ष अजित पवार ने कहा कि महाराष्ट्र का अगला मुख्यमंत्री भाजपा का होगा और महायुति के अन्य घटकों से दो उपमुख्यमंत्री होंगे।
मुख्यमंत्री पद के लिए राज्य मंत्री मुरलीधर मोहोल का भी नाम आगे आ रहा था, लेकीन उन्हेने खुद इस खबर का खंडन किया था।
CM पद को लेकर भाजपा नेता रावसाहेब दानवे ने कहा कि राज्य की जनता जानती है कि अगला मुख्यमंत्री कौन होगा।
महाराष्ट्र CM पद के लिए कांग्रेस के प्रमोद तिवारी ने एकनाथ शिंदे का समर्थन कर भाजपा पर युज एंड थ्रो नीति खेलने का आरोप लगाया है।
5 दिसंबर को PM मोदी की मौजूदगी में नई सरकार का शपथ ग्रहण समारोह होने की जानकारी चंदशेखर बावनकुले ने दी है।