शरीर में महसूस होती है कमजोरी तो जरूर खाएं ये चीजें
Written By
: Preeti Sharma
Source
: Freepik
खानपान अगर अच्छा होता है तो सेहत भी दुरुस्त रहती है। वहीं पोषक तत्वों की कमी शरीर को कमजोर और बेजान बना देती है।
खानपान
कई बार लोग पेट भर खाना खाते हैं लेकिन इसके बाद भी उन्हें कमजोरी होने लगती है। हाथ पैर में दर्द और थकान रहती है।
कमजोरी
इस तरह की समस्या को दूर करने के लिए कुछ सुपरफूड्स को डाइट में शामिल किया जा सकता है। यह कमजोरी को दूर करने मदद करते हैं।
सुपरफूड्स
रोजाना पानी में भिगोकर खजूर खाना शरीर को तंदुरुस्त रखता है। इसमें विटामिन, कैल्शियम और प्रोटीन पाया जाता है जो कमजोरी दूर करता है।
खजूर
बादाम, अखरोट जैसे फल शरीर को ताकत देने का काम करते हैं। यह लंबे समय तक शरीर को एनर्जी देते हैं और शरीर स्वस्थ रखते हैं।
सूखे मेवे
एनर्जी बढ़ाने के लिए केले को डाइट में शामिल किया जा सकता है। यह पोटेशियम, फाइबर और विटामिन का अच्छा सोर्स है।
केला
कमजोर शरीर के लिए शकरकंदी खाना बहुत ही फायदेमंद माना जाता है। यह शरीर को एनर्जी देता है। इसे कई तरह से खाया जा सकता है।
शकरकंदी
हरी सब्जियों सेहत के लिए फायदेमंद होती है। कमजोरी को दूर करने के लिए पालक को खाना चाहिए। यह आयरन की कमी नहीं होने देती।
पालक
इस देश में खत्म हो जाती है धरती, आगे जाने का नहीं है रास्ता!