By - Preeti Sharma Image Source: Freepik
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बजट 2025-26 में बिहार राज्य के लिए कुछ खास घोषणाएं की हैं।
वित्त मंत्री ने बिहार में मखाना खेती कर रहे किसानों के लिए मखाना बोर्ड बनाने का ऐलान किया है।
मखाना बोर्ड से बिहार के किसानों को खेती में मदद मिलेगी और उनकी आय बढ़ेगी।
बिहार में 2014 के बाद खोले गए 5 आईआईटी में अतिरिक्त इंफ्रास्ट्रक्चर का विकास किया जाएगी।
इसके अलावा बिहार की राजधानी पटना में आईआईटी का विस्तार होगा। इससे करीब 6500 छात्रों को लाभ मिलेगा।
पटना में एयरपोर्ट का भी विस्तार किया जाएगा। जिसकी घोषणा वित्त मंत्री ने की है।
बिहार में राष्ट्रीय खाद्य प्रौद्योगिकी, उद्यमिता और प्रबंधन संस्थान की स्थापना करने की घोषणा की है।
बिहार की पश्चिमी कोसी नहर ईआरएम परियोजना के लिए वित्तीय सहायता प्रदान की जाएगी। जिससे किसानों को लाभ मिलेगा।