इन इलेक्ट्रिक स्कूटरों के लिए जरूरी नहीं है ड्राइविंग लाइसेंस, जानिए क्यों?

भारत में बिना ड्राइविंग लाइसेंस के सड़कों पर वाहन चलाना गैरकानूनी है। क्योंकि देश का मोटर व्हीकल एक्ट हमें ऐसा करने की अनुमति नहीं देता है।

Photo: istock

लेकिन कुछ वाहन ऐसे भी है, जिन्हें चलाने के लिए ड्राइविंग लाइसेंस की कोई अनिवार्यता नहीं है। इन्हें लो-स्पीड इलेक्ट्रिक स्कूटर कहते हैं।

Photo: istock

लो स्पीड स्कूटर्स में 250 वॉट से कम का इलेक्ट्रिक मोटर लगा होता है और उसकी अधिकतम रफ्तार 25 किलोमीटर/घंटे तक ही होती है। इसको चलाने के किसी भी ड्राइविंग लाइसेंस की आवश्यकता नहीं होती है।

Photo: istock

लो स्पीड स्कूटर्स की टॉप स्पीड किसी साइकिल की भांति ज्यादा नहीं जाती है। इसे कम दूरी तय करने के मुताबिक ही डिजाइन किया जाता है।

Photo: istock

ये स्कूटर नॉर्मल चार्जर से फुल चार्ज होने में 4 से 5 घंटे का समय लेता है। यह स्कूटर एक सिंगल चार्ज में 60 किलोमीटर तक चल सकता है।

Photo: istock

इलेक्ट्रिक व्हीकल निर्माण करने वाली कंपनी ओकिनावा R30 लो स्पीड इलेक्ट्रिक स्कूटर्स भी इस लिस्ट में शामिल है। इस इलेक्ट्रिक स्कूटर्स की टॉप स्पीड 25 किलोमीटर प्रति घंटे है।

Photo: istock

इलेक्ट्रिक स्कूटर Hero Electric Optima E5 भी 250W की हब-माउंटेड डीसी इलेक्ट्रिक मोटर पर चलता है और इसमें 48V 28Ah क्षमता का लिथियम-आयन बैटरी पैक मिलता है।  

Photo: istock

हीरो का ये इलेक्ट्रिक स्कूटर 85 किलोमीटर तक की रेंज देता है, इस स्कूटर को चार्ज करने में 4 से 5 घंटे लग जाते हैं।

Photo: istock

एम्पीयर रियो प्लस स्कूटर चार्ज होने में करीब 6 घंटे का समय लेता है। एक बार चार्ज करने पर यह स्कूटर 65 किलोमीटर तक चल सकता है।

Photo: istock

जॉय ई-बाइक में 250W हब मोटर है। 75 किमी की रेंज वाली इस इलेक्ट्रिक बाइक को चार्ज होने में 5 से 5.5 घंटे का समय लगता है और इसकी टॉप स्पीड 60 किमी प्रति घंटा है। इस ई-बाइक में आगे और पीछे दोनों तरफ डिस्क ब्रेक हैं।

Photo: istock

Jonty Pro स्कूटर का निर्माण AMO इलेक्ट्रिक बाइक्स द्वारा किया गया है। यह इलेक्ट्रॉनिक असिस्टेड ब्रेकिंग सिस्टम, स्टाइलिश हेडलैंप और अलॉय व्हील जैसे फीचर्स के साथ आता है।

Photo: istock