सोहा अली खान कम फिल्में करने के बाद भी पहचान बनाने में रहीं सफल

मंसूर अली खान पटौदी और शर्मिला टैगोर की दूसरी संतान के रूप सोहा का जन्म 4 अक्टूबर, 1978 में नई दिल्ली में हुआ।

Photo: Instagram

सोहा ने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत 2004 में शाहिद कपूर के साथ फिल्म 'दिल मांगे मोर' से की थी।

Photo: Instagram

साल 2006 में सोहा अली खान आमिर खान के साथ फिल्म 'रंग दे बसंती' में नजर आई थीं। फिल्म में उनकी एक्टिंग को सभी ने पसंद किया।

Photo: Instagram

इसके बाद सोहा सुधीर मिश्रा की फिल्म 'खोया खोया चांद' में नजर आई।

Photo: Instagram

हालांकि फिल्म तो नहीं चली लेकिन उनकी एक्टिंग को समीक्षकों ने जरूर सराहा।

Photo: Instagram

सोहा अली खान ने अपने करियर में कई फिल्में की, लेकिन वह कभी भी कोई बड़ी हिट नहीं दे पाईं।

Photo: Instagram

इसके बावजूद एक गंभीर अभिनेत्री के रूप उनकी पहचान बन ही गई।

Photo: Instagram

फिल्म 99 के निर्माण के दौरान सोहा और कुणाल खेमू के बीच अच्छी बॉन्डिंग बन गई।

Photo: Instagram

ये बॉन्डिंग बहुत जल्द ही परिवार की सहमति से 25 जनवरी 2015 को शादी के बंधन में बदल गई।

Photo: Instagram

सोहा एक्टिंग के साथ लेखन में भी हाथ आजमा चुकी है।

Photo: Instagram

उनकी किताब का नाम 'द पेरिल्स ऑफ बीइंग मॉडरेटली फेमस' है, जिसका प्रकाशन पेंगुइन इंडिया ने किया है।

Photo: Instagram

Photo: Instagram