By: Preeti Sharma
NavBharat Live Desk
महाराष्ट्रीयन मंगलसूत्र में सोने की दो खोखली कटोरियां होती हैं जिन्हें वटी कहा जाता है।
All Source: Freepik
पौराणिक मान्यताओं के अनुसार मंगलसूत्र की ये दो वटियां शिव और शक्ति का प्रतिनिधित्व करती हैं।
माना जाता है कि एक वटी स्त्री के मायके की और दूसरी उसके ससुराल की प्रतीक है।
यह मंगलसूत्र दोनों परिवारों के बीच संतुलन और प्रेम को दर्शाता है।
वटी और काले मोती दुल्हन को बुरी नजर से बचाते हैं। सोना पवित्रता और समृद्धि का संचार करता है।
आध्यात्मिक स्तर पर ये दो वटियां ज्ञान निर्गुण और भक्ति सगुण के संगम को दर्शाती हैं।
वटी को पीछे से बंद नहीं किया जाता। माना जाता है कि इसमें दिव्य ऊर्जा समाहित होती है।
माना जाता है कि ये दो वटी पहनने वाली स्त्री के हृदय की रक्षा करती है।