शाहरुख-सलमान खान सहित इन सितारों को नहीं मिला राम मंदिर का न्योता

आज अयोध्या ही नहीं पूरा देश राममय है और बॉलीवुड सितारे भी राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह में शामिल होने के लिए अयोध्या गए हैं।

Photo: Twitter

इसमें आलिया भट्ट, रणबीर कपूर, अमिताभ बच्चन और कंगना रनौत सहित साउथ के कई बड़े सेलिब्रिटी शामिल हो चुके हैं।

Photo: Twitter

लेकिन कई ऐसे सितारें हैं जो आज रामलला के दर्शन से वंचित रह जाएंगे क्योंकि उन्हें इस समारोह में शामिल होने का न्योता नहीं मिला है।

Photo: Twitter

राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह में शामिल होने के लिए जिन सितारों को न्योता नहीं मिला है उनमें शाहरुख खान का नाम भी शामिल है।

Photo: Twitter

बॉलीवुड के जाने-माने स्टार सलमान खान को अभी तक राम मंदिर के लिए न्योता नहीं भेजा गया है। इसकी बड़ी वजह उनकी हाई सिक्योरिटी मानी जा रही है।

Photo: Twitter

आमिर खान का नाम भी न्योता नहीं मिलने वालों की सूची में शामिल है।

Photo: Twitter

बॉलीवुड की टॉप एक्ट्रेस में शुमार एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण और एक्टर रणवीर सिंह राम मंदिर की तरफ से आने वाले न्योते से वंचित रह गए।

Photo: Twitter

यहां तक कि कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा को भी राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा का निमंत्रण नहीं मिला है। 

Photo: Twitter

करण जौहर को भी राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम का हिस्सा नहीं बनाया गया।

Photo: Twitter

सैफ अली खान और करीना कपूर भी अयोध्या में हो रहे राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह में शामिल नहीं होंगे।

Photo: Twitter

वजह तो नहीं पता लेकिन जिन सितारों को राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा का निमंत्रण नहीं मिला उनमें संजय दत्त का नाम भी शामिल है।

Photo: Twitter